महिला अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष से दिया व्याख्यान

Updated at :16 Jul 2013 1:51 PM
विज्ञापन
महिला अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष से दिया व्याख्यान

बीजिंग : चीन की दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री यांग यापिंग अंतरिक्ष से व्याख्यान देने वाली देश की पहली अध्यापिका बन गयी हैं. वांग इस समय अंतरिक्ष की प्रयोगशाला में पृथ्वी की परिक्रमा कर रही हैं. उन्होंने अंतरिक्ष में जीवन के विभिन्न पहलुओं पर छह करोड़ से अधिक चीनी छात्रों को व्याख्यान दिया. वायुसेना की पायलट […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन की दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री यांग यापिंग अंतरिक्ष से व्याख्यान देने वाली देश की पहली अध्यापिका बन गयी हैं.

वांग इस समय अंतरिक्ष की प्रयोगशाला में पृथ्वी की परिक्रमा कर रही हैं. उन्होंने अंतरिक्ष में जीवन के विभिन्न पहलुओं पर छह करोड़ से अधिक चीनी छात्रों को व्याख्यान दिया.

वायुसेना की पायलट वांग ने 45 मिनट के अपने व्याख्यान में भारशून्यता के बारे में जानकारी दी और यह बताया कि यह कैसे न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण के नियमों को प्रभावित करती है. इस दौरान उनके दो पुरुष सहकर्मियों ने उनकी सहायता की.

इस व्याख्यान का करीब 330 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में सीधा प्रसारण किया गया जिसे छह करोड़ से अधिक छात्रों और अध्यापकों ने देखा. 33 वर्षीय वांग लियू यांग के बाद चीन की दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola