केंटुकी में गोलीबारी में तीन मरे

लुइसविले : लुइसविले में एक आवासीय इमारत में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और चौथा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस प्रवक्ता द्वाइट मिशेल ने बताया कि कल शाम साढ़े चार बजे से पहले हुई गोलीबारी में घायल व्यक्ति की हालत बहुत गंभीर है. मिशेल ने कहा कि अभी […]
लुइसविले : लुइसविले में एक आवासीय इमारत में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और चौथा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस प्रवक्ता द्वाइट मिशेल ने बताया कि कल शाम साढ़े चार बजे से पहले हुई गोलीबारी में घायल व्यक्ति की हालत बहुत गंभीर है.
मिशेल ने कहा कि अभी अधिकारी यह नहीं बता सकते कि क्या मारे गये लोगों में गोलीबारी करने वाला भी शामिल है या नहीं. उन्होंने कहा कि यह गोलीबारी एक अपार्टमेंट के अंदर हुई लेकिन यह नहीं बताया कि उस समय इमारत में और भी लोग थे या नहीं. यह इमारत हाइलैंड के बाहरी इलाके में स्थित हैं. उन्होंने हताहतों की आयु नहीं बतायी और कहा कि जांच अभी शुरु हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










