शिखर बैठकों में भाग लेने के लिए मोदी दस दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत की ‘‘एक्ट ईस्ट’’ नीति में आसियान मुख्य केंद्र बिंदु है. मोदी आज म्यांमा रवाना हो गए जहां वह दस देशों के इस समूह की शिखर बैठक और पूर्वी एशियाई शिखर बैठक में भाग लेंगे. मोदी एयर इंडिया के विशेष विमान से रवाना हुए. अपनी […]
मोदी एयर इंडिया के विशेष विमान से रवाना हुए. अपनी इस दस दिवसीय विदेश यात्र के पहले चरण में वह ने पी ताव जाएंगे. इन दस दिनों के दौरान मोदी समूह 20 की शिखर बैठक में भाग लेने के लिए आस्ट्रेलिया और उसके बाद फिजी भी जाएंगे. रवाना होने से पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ आसियान हमारी एक्ट ईस्ट नीति की धुरी है. वह एशियाई सदी के हमारे सपने का केंद्र है और सहयोग तथा एकीकरण इसकी विशेषताएं हैं.’’
मोदी कैनबरा में समूह 20 शिखर बैठक के बाद आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबाट से भी द्विपक्षीय चर्चा करेंगे. 1986 में राजीव गांधी के बाद 28 साल में आस्ट्रेलिया की यात्रा पर जाने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया के साथ हमारी काफी समानता है लेकिन हमारे राजनीतिक , रणनीतिक और आर्थिक संबंधों का क्षमताओं के अनुरुप दोहन नहीं हुआ है.’’
आस्ट्रेलिया के साथ घनिष्ठ रणनीतिक साझेदारी की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि वह जहाजरानी सुरक्षा समेत हमारे सुरक्षा हितों और आर्थिक लक्ष्यों में सहयोग देगा और हमारे पडोसी द्वीपीय देशों के साथ शांति और स्थिरता का माहौल बनाने में हमारे प्रयासों को बल प्रदान करेगा.’’ 16 नवंबर से आस्ट्रेलिया के चार शहरों की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी मेलबर्न , सिडनी और कैनबरा जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




