गुआंतानामो कारागार के लिए विशेष दूत की नियुक्ति

Updated at :16 Jul 2013 1:50 PM
विज्ञापन
गुआंतानामो कारागार के लिए विशेष दूत की नियुक्ति

वाशिंगटन : अमेरिका ने गुआंतानामो खाड़ी स्थित आतंकी कारागार केंद्र को बंद करने के लिए क्लिफ स्लोआन को विशेष दूत नियुक्त किया है. अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘इस फैसले से स्पष्ट है कि :ओबामा: प्रशासन इस कारागार को बंद करने के संबंध में प्रतिबद्ध है.’’ स्लोआन आगामी एक […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने गुआंतानामो खाड़ी स्थित आतंकी कारागार केंद्र को बंद करने के लिए क्लिफ स्लोआन को विशेष दूत नियुक्त किया है.

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘इस फैसले से स्पष्ट है कि :ओबामा: प्रशासन इस कारागार को बंद करने के संबंध में प्रतिबद्ध है.’’ स्लोआन आगामी एक जुलाई को अपना कार्यभार संभालेंगे. जेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा है कि गुआंतानामो कारागार अमेरिकी सुरक्षा के हित में नहीं है.

मौजूदा समय में इस कारागार में 166 कैदी हैं. जनवरी, 2009 में ओबामा के राष्ट्रपति बनने के समय यहां कैदियों की संख्या 242 थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola