दमिश्क में विस्फोट,20 सैनिकों के मरने की आशंका

बेरुत : सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक सैन्य हवाई अड्डे के निकट हुए कार बम विस्फोट में 20 से अधिक सैनिक मारे गए अथवा घायल हो गए हैं. यह विस्फोट बीते रविवार को दमिश्क के पश्चिमी हिस्से में स्थित माजेह जिले में यह धमाका हुआ. यह धमाका उस वक्त हुआ जब राष्ट्रपति बशर अल […]
बेरुत : सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक सैन्य हवाई अड्डे के निकट हुए कार बम विस्फोट में 20 से अधिक सैनिक मारे गए अथवा घायल हो गए हैं. यह विस्फोट बीते रविवार को दमिश्क के पश्चिमी हिस्से में स्थित माजेह जिले में यह धमाका हुआ. यह धमाका उस वक्त हुआ जब राष्ट्रपति बशर अल असद के समर्थक सैनिकों ने विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए अभियान शुरु कर दिया है.
गैर सरकारी संगठन सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि दमिश्क में एक सैन्य हवाई अड्डे के नजदीक सैन्य जांच चौकी पर हुये कार बम हमले में कई सैनिकों की मौत हो गई. ब्रिटेन स्थित ऑब्जरवेटरी ने कहा कि दमिश्क के पश्चिमी उपनगर में माजेह सैन्य हवाई अड्डे के नजदीक कल हुये विस्फोट की आवाज राजधानी के विभिन्न इलाकों में सुनी गई और आग की लपटें दूर दूर तक देखी गईं.
इससे पहले मंगलवार को राजधानी में दो आत्मघाती बम हमलावरों ने शहर में एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया था जिससे कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










