दमिश्क के नजदीक सैनिकों पर भीषण कार हमला : एनजीओ

बेरुत : गैर सरकारी संगठन सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि दमिश्क में एक सैन्य हवाई अड्डे के नजदीक सैन्य जांच चौकी पर हुये कार बम हमले में कई सैनिकों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गये हैं. सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, अभी […]
बेरुत : गैर सरकारी संगठन सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि दमिश्क में एक सैन्य हवाई अड्डे के नजदीक सैन्य जांच चौकी पर हुये कार बम हमले में कई सैनिकों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गये हैं.
सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, अभी इस बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाई है कि कितने सैनिक मारे गये हैं. संगठन ने कहा, ‘‘कम से कम 20 सैनिक हमले में घायल हुये हैं.’’ ब्रिटेन स्थित ऑब्जरवेटरी ने कहा कि दमिश्क के पश्चिमी उपनगर में माज्जेह सैन्य हवाई अड्डे के नजदीक कल हुये विस्फोट की आवाज राजधानी के विभिन्न इलाकों में सुनी गई और आग की लपटें दूर दूर तक देखी गईं.
इससे पहले मंगलवार को राजधानी में दो आत्मघाती बम हमलावरों ने शहर में एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया था जिससे कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










