अब बिना सुई लगेंगे टीके

Updated at :16 Jul 2013 1:49 PM
विज्ञापन
अब बिना सुई लगेंगे टीके

लंदन : ब्रिटेन के एडिनबरा में एक ऐसे स्किनपैच को पेश किया गया, जिसके जरिये सस्ते और अधिक प्रभावी टीके तैयार किये जा सकते हैं. इस टीके के आविष्कारक ने बताया कि सुई की जगह पैच के इस्तेमाल से दुनिया भर में बीमारियों की रोकथाम के तौरे तरीके बदले सकते हैं. प्रोफेसर मार्ककेंडल ने कहा […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन के एडिनबरा में एक ऐसे स्किनपैच को पेश किया गया, जिसके जरिये सस्ते और अधिक प्रभावी टीके तैयार किये जा सकते हैं. इस टीके के आविष्कारक ने बताया कि सुई की जगह पैच के इस्तेमाल से दुनिया भर में बीमारियों की रोकथाम के तौरे तरीके बदले सकते हैं.

प्रोफेसर मार्ककेंडल ने कहा कि इस नये तरीके से मलेरिया जैसी बीमारियों के लिए उपयोगी टीके तैयार हो सकते हैं. चिकित्सा विशेषज्ञों ने इस खबर का स्वागत किया है, लेकिन यह चेतावनी भी दी है कि यह कुछ मरीजों के लिए उचित नहीं हो सकता है.

सही निशाना

परंपरागत सुई का पहला इस्तेमाल आज से करीब 160 साल पहले किया गया था. प्रो केंडल बताते हैं कि इसके अलावा कुछ अन्य वजहें भी इसे अहम आविष्कार बना देती हैं. पैच में हजारों की संख्या में छोटे प्रक्षेपक टीके को रिलीज करते हैं, जिसे सूखे रूप में त्वचा पर लगाया जाता है.

वह बताते हैं कि नैनोपैच में प्रक्षेपक त्वचा की प्रतिरोधक प्रणाली पर काम करते हैं. हम त्वचा की सतह से इन कोशिकाओं को निशाना बनाते हैं, जो बाल की चौड़ाई के बराबर होती हैं. ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में क्वींसलैंड विश्वविद्यालय स्थित उनकी प्रयोगशाला में परीक्षणों के दौरान नैनोपैच का इस्तेमाल फ्लू टीके के लिए किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola