इराक में कार बम धमाकों में 20 लोगों की मौत

बगदाद : इराक में विभिन्न शहरों में करीब एक दर्जन हमलों में आज कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. हाल के महीनों में इराक में हिंसा की घटनाओं में तेजी से वद्धि हुई है. अप्रैल से करीब 2000 लोग मारे गए हैं. ज्यादातर कार बमों का […]
बगदाद : इराक में विभिन्न शहरों में करीब एक दर्जन हमलों में आज कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. हाल के महीनों में इराक में हिंसा की घटनाओं में तेजी से वद्धि हुई है. अप्रैल से करीब 2000 लोग मारे गए हैं.
ज्यादातर कार बमों का हमला शिया बहुसंख्यक इलाकों में हुआ जिनमें 26 लोगों की मौत हो गई. देश के दक्षिण और मध्य हिस्से में आधे दर्जन शहरों में विस्फोट हुए. बहरहाल, किसी भी हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है.
पुलिस के मुताबिक कुत में एक औद्योगिक इलाके में आज सुबह हुए कार बम हमले में एक कार को विस्फोट कर उड़ा दिया गया जिसमें तीन लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए. इसके बाद शहर में एक निर्माण स्थल पर एक अन्य कार बम विस्फोट हुआ जिसमें दो लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए.पुलिस ने बताया कि तेल बहुल क्षेत्र बसरा में भी एक कार बम विस्फोट हुआ. इस घटना में कुल छह लोगों की मौत हो गई.
इसके दो घंटे बाद नासीरया शहर में दो कार को विस्फोट कर उड़ा दिया गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए. महमूदिया और नजफ शहर में भी विस्फोट हुए जहां क्रमश दो तथा आठ लोग मारे गए. मादैन में एक कार बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि हिल्ला के पास विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










