ईरान में शुरुआती मतगणना में रोहानी को मजबूत बढत

Updated at :16 Jul 2013 1:49 PM
विज्ञापन
ईरान में शुरुआती मतगणना में रोहानी को मजबूत बढत

तेहरान : ईरान में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए हो रही शुरुआती मतगणना में सुधारवादी समर्थित उम्मीदवार हसन रोहानी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं. बहरहाल, पूर्व परमाणु वार्ताकार रोहानी की यह मजबूत बढ़त अब भी उतनी नहीं है कि उनकी स्पष्ट जीत सुनिश्चित हो सके और उन्हें चुनाव में जीत के लिए […]

विज्ञापन

तेहरान : ईरान में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए हो रही शुरुआती मतगणना में सुधारवादी समर्थित उम्मीदवार हसन रोहानी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं.

बहरहाल, पूर्व परमाणु वार्ताकार रोहानी की यह मजबूत बढ़त अब भी उतनी नहीं है कि उनकी स्पष्ट जीत सुनिश्चित हो सके और उन्हें चुनाव में जीत के लिए अगले शुक्रवार को दो लोगों के बीच निर्णायक मतदान ( रनऑफ ) का सामना न करना पडे.

ईरान के गृह मंत्री मुस्तफा मोहम्मद नज्जर ने बताया कि 861,000 से अधिक मतों की गणना के बाद रोहानी 46.6 प्रतिशत मतों के साथ सबसे आगे हैं. तेहरान के मेयर मोहम्मद बाकर कलीबाफ करीब 14.6 प्रतिशत मतों के साथ उनसे काफी पीछे हैं. कट्टरपंथी परमाणु वार्ताकार सईद जलीली कलीबाफ से कुछ मतों से पीछे तीसरे स्थान पर हैं.

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मतगणना का अंतिम परिणाम कब पता चलेगा. ईरान में पांच करोड़ से अधिक मतदाता है. राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में छह उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं. गृह मंत्री ने बताया कि अभी तक की मतगणना में रोहानी को 861866 में से 401,000 मत मिले. कलीबाफ को करीब 127,000 और जलीली को 119,000 मत मिले हैं. अन्य तीन उम्मीदवार इनसे पीछे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola