प्रिंस विलियम्स की रगों में भारतीय खून

लंदन: भविष्य में ब्रिटेन के तख्त पर क्या एक ऐसे राजकुमार की ताजपोशी होगी जिसकी रगों में भारतीय खून दौड़ रहा है. ये खबर है राजकुमारी डायना के बेटे प्रिंस विलियम के बारे में. डीएनए जांच के बाद एक एजेंसी ने दावा किया है कि उनके खून में भारतीय मूल का डीएनए भी है. डीएनए […]
लंदन: भविष्य में ब्रिटेन के तख्त पर क्या एक ऐसे राजकुमार की ताजपोशी होगी जिसकी रगों में भारतीय खून दौड़ रहा है.
ये खबर है राजकुमारी डायना के बेटे प्रिंस विलियम के बारे में. डीएनए जांच के बाद एक एजेंसी ने दावा किया है कि उनके खून में भारतीय मूल का डीएनए भी है. डीएनए के जरिए आनुवांशिक विरासत का पता लगाने वाली एजेंसी ब्रिटेन डीएनए ने ये दावा किया है. प्रिंस विलियम्स राजकुमारी डायना के बेटे हैं और अब इस खबर के आने के बाद वो राष्ट्रमंडल के ऐसे पहले प्रमुख होंगे जिनका भारत से साफ आनुवांशिक रिश्ता है.
राजकुमार विलियम के डीएनए की जांच के मुताबिक विलियम की पांच पीढ़ी पहले उनके पुरखे ओडोर फोर्ब्स कारोबारी थे, वो गुजरात के सूरत शहर में ईस्टइंडिया कंपनी के लिए काम करते थे. उनके यहां एक महिला एलिजा केवार्क काम करती थी.
उन दोनों की एक पुत्री थी जिसका नाम कैथरीन था और डायना कैथरीन की ही वशंज थीं. दावा किया गया है कि एलिजा केवार्क भारतीय मूल की थी और इस नाते डायना से होते हुए विलियम में भी उसका डीएनए जा पहुंचा.
ब्रिटिशन्स डीएनए ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि प्रिंस विलियम अपनी मां डायना के जरिए से भारतीय वंश से जुड़े हुए हैं. हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि प्रिंस विलियम की पांच पीढ़ी पुरानी सदस्य एलिजा आर्मेनियाई भी हो सकती है, क्योंकि विलियम के खानदानी पुरखे और अपने प्रेमी फोर्ब्स को उसने आर्मेनियाई भाषा में खत भी लिखे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










