चीन की सेना ने नामांकन सीजन में किया परिवर्तन

Updated at :16 Jul 2013 1:49 PM
विज्ञापन
चीन की सेना ने नामांकन सीजन में किया परिवर्तन

बीजिंग: विश्व की सबसे बड़ी चीन की सेना ने गत 23 वर्षों में पहली बार और अधिक प्रतिभाशाली लोगों को आकर्षित करने के लिए अपने नामांकन सीजन में परिवर्तन किया है. एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय रक्षा मंत्रलय की ओर से संचालित आनलाइन भर्ती सेवा आवेदन के लिए तैयार होगी और एक […]

विज्ञापन

बीजिंग: विश्व की सबसे बड़ी चीन की सेना ने गत 23 वर्षों में पहली बार और अधिक प्रतिभाशाली लोगों को आकर्षित करने के लिए अपने नामांकन सीजन में परिवर्तन किया है.

एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय रक्षा मंत्रलय की ओर से संचालित आनलाइन भर्ती सेवा आवेदन के लिए तैयार होगी और एक अगस्त से शरीरिक जांच और अन्य भर्ती प्रक्रियाएं संचालित करेगी.

बयान में कहा गया है कि नई भर्ती अवधि स्नातक सीजन के बाद शुरु होगा और इससे और प्रतिभावान लोगों को सेना में आकर्षित करने में मदद मिलेगी.

संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि इससे पहले भर्ती अवधि अक्तूबर में शुरु हुयी थी. सूत्रों ने कहा कि इस निर्णय को मंत्रिमंडल और सेंट्रल मिलिटरी कमीशन द्वारा मंजूरी दी गई है. सेंट्रल मिलिटरी कमीशन ही पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) को नियंत्रित करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola