पाक सेना की पहली महिला फाइटर पायलट

पाकिस्तान की आयशा ने अपने देश में महिलाओं के सामने मिसाल पेश की है. आयशा पहली पाक महिला हैं जो फाइटर पायलेट बनीं हैं. यूं तो पाकिस्तान की वायुसेना में करीब उन्नीस महिलाएं सेवारत हैं, लेकिन इन सभी में आयशा सबसे अलग हैं. यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें अपने परिवारवालों की नाराजगी तक सहनी […]
पाकिस्तान की आयशा ने अपने देश में महिलाओं के सामने मिसाल पेश की है. आयशा पहली पाक महिला हैं जो फाइटर पायलेट बनीं हैं. यूं तो पाकिस्तान की वायुसेना में करीब उन्नीस महिलाएं सेवारत हैं, लेकिन इन सभी में आयशा सबसे अलग हैं. यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें अपने परिवारवालों की नाराजगी तक सहनी पड़ी है.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर की रहने वाली 26 वर्षीय आयशा फारुक को अन्य पांच महिलाओं के साथ फाइनल टेस्ट में शामिल किया गया था, जिसके बाद उन्होंने अंतिम पड़ाव भी पार कर लिया और देश की पहली महिला फाइटर पायलेट बन गई.
अपने इस मुकाम को पाकर वह बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि वह औरत और मर्द में कोई फर्क नहीं करती हैं. हम सभी एक ही काम करते हैं. वह पिछले दस वर्षो से पाक वायुसेना का हिस्सा हैं.
देश में बढ़ती आंतकी घटनाओं के मद्देनजर वह मानती हैं कि उनका काम बेहद चुनौतीपूर्ण हैं और इसके लिए उन्हें हर पल तैयार रहने की जरूरत है. आयशा चीन में बने एफ- 7 पीजी फाइटर जेट उड़ाने में पूरी तरह से सक्षम हैं. उनका मानना है कि वह भी इस क्षेत्र में उतना ही बहादुरी के साथ काम कर सकती हैं जितना कोई मर्द करता है. आयशा ने बताया कि सात वर्ष पहले जब वह इस क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाने के लिए आई थी तब उन्हें अपनी मां की नाराजगी झेलनी पड़ी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










