संरा ने महिलाओं की उपलब्धियों का मनाया जश्न

Updated at :16 Jul 2013 1:49 PM
विज्ञापन
संरा ने महिलाओं की उपलब्धियों का मनाया जश्न

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र ने 50 वर्ष पूर्व प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री के अंतरिक्षयान से उड़ान भरने और तब से अब तक इस क्षेत्र में महिलाओं के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा है कि ये महिलाएं विश्वभर की युवा महिलाओं एवं पुरषों के लिए आदर्श हैं. अंतरिक्ष यात्री वेलेंटीना तेरेस्कोवा अंतरिक्ष यान से […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र ने 50 वर्ष पूर्व प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री के अंतरिक्षयान से उड़ान भरने और तब से अब तक इस क्षेत्र में महिलाओं के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा है कि ये महिलाएं विश्वभर की युवा महिलाओं एवं पुरषों के लिए आदर्श हैं.

अंतरिक्ष यात्री वेलेंटीना तेरेस्कोवा अंतरिक्ष यान से उड़ान भरने वाली पहली महिला हैं. उन्होंने 16 जून 1963 में वोस्तोक-6 अंतरिक्षयान से उड़ान भरी थी. उन्होंने 70 घंटों की इस उड़ान में पृथ्वी की 43 बार परिक्रमा की थी.

बाह्य अंतरिक्ष मामलों के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के निदेशक मजलान ओथमैन ने कहा, ‘‘ इस उपलब्धि ने मानव अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान की शुरुआत की.’’ इस अवसर पर तेरेस्कोवा के अलावा कनाडा की पहली अंतरिक्ष यात्री रोबार्टा बोंदर, जापान की पहली अंतरिक्ष यात्री चियाकी मुकाई, चीन की पहली अंतरिक्ष यात्री लियू यांग भी मौजूद थी.

ओथमैन ने बताया कि इसके बाद से कनाडा, चीन, फ्रांस, जापान, कोरिया, इंग्लैंड और अमेरिका की 60 से अधिक महिलाएं अंतरिक्ष में गई हैं और वे युवा महिलाओं एवं पुरषों की बहुत बड़ी आदर्श बन गई हैं.

उन्होंने अन्य उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अंतरिक्ष में जानी वाली पहली अमेरिकी महिला सैली राइड की अंतरिक्ष यात्र की 18 जून को 30वीं वर्षगांठ होगी. सबसे अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहने वाली महिला का रिकार्ड सुनीता विलियम्स के नाम है.

‘बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोगों’ पर यूएन समिति के एक पैनल की चर्चा के दौरान कल तेरेस्कोवा ने महिलाओं को अंतरिक्ष कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें इस क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola