मसौदा दिखाये बिना रिपोर्ट प्रकाशित करना अनुचित

Updated at :16 Jul 2013 1:48 PM
विज्ञापन
मसौदा दिखाये बिना रिपोर्ट प्रकाशित करना अनुचित

-सविता मामला-लंदन : आयरलैंड में गर्भपात से इनकार के बाद दंतचिकित्सक सविता हलपनवार की मौत से संबंधित एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट प्रकाशित होने से पहले उसके पति के वकील ने स्वास्थ्य प्रमुखों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अंतिम मसौदा रिपोर्ट नहीं दिखाकर मृतक के प्रति ‘असम्मान’ दिखाया है. 31 वर्षीय भारतीय दंत चिकित्सक के पति […]

विज्ञापन

-सविता मामला-
लंदन : आयरलैंड में गर्भपात से इनकार के बाद दंतचिकित्सक सविता हलपनवार की मौत से संबंधित एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट प्रकाशित होने से पहले उसके पति के वकील ने स्वास्थ्य प्रमुखों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अंतिम मसौदा रिपोर्ट नहीं दिखाकर मृतक के प्रति ‘असम्मान’ दिखाया है. 31 वर्षीय भारतीय दंत चिकित्सक के पति प्रवीण आयरलैंड में नहीं हैं और उनके वकील ने दावा किया कि वह आंतरिक जांच रिपोर्ट की अंतिम मसौदा रिपोर्ट नहीं देख पाये और उन्हें बताया गया कि उसे आज बाद में सार्वजनिक किया जाएगा.

अधिवक्ता गेरार्ड ओ डोनेल ने ‘आइरिश मिरर’ से कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण और प्रवीण और उनकी दिवंगत पत्नी के प्रति असम्मान है.’’ ओ डोनेल ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि मैं सबसे अधिक इसे प्रकाशित कराने की जल्दबाजी को लेकर हैरान हूं.’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनसे बात करने और यह सूचित करने का समय चाहता हूं जिससे उन्हें इस बात की जानकारी दे सकूं कि रिपोर्ट प्रकाशित होनी है ताकि वह वह अपने और सविता के परिवार से बात कर सकें और रिपोर्ट के प्रकाशन के लिए तैयार हो सकें.’’ ऐसा माना जा रहा है कि हेल्थ सेफ्टी एक्जेक्यूटिव :एचएसई: समीक्षा इबलिन में आज जारी होनी है. इसमें गालवे यूनीवर्सिटी हास्पीटल में सविता की मौत के लिए उसकी अपर्याप्त निगरानी को मुख्य कारण माना गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola