पाक में महंगी होगी भारतीय फिल्में

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार द्वारा प्रस्तावित एक नये कर से भारत में निर्मित फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों का आयात प्रभावित हो सकता है और इससे देशभर में सिनेमा हॉलों में टिकटों की कीमत बढ़ सकती है. पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार ने वर्ष 2013.2014 के लिए बजट पेश करते हुए सभी विदेशी फिल्मों और टेलीविजन […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार द्वारा प्रस्तावित एक नये कर से भारत में निर्मित फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों का आयात प्रभावित हो सकता है और इससे देशभर में सिनेमा हॉलों में टिकटों की कीमत बढ़ सकती है.
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार ने वर्ष 2013.2014 के लिए बजट पेश करते हुए सभी विदेशी फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों पर ‘‘समायोजन युक्त विदहोल्डिंग टैक्स’’ लगाने का प्रस्ताव किया है.विदेश में बनी फिल्म पर 10 लाख रपये का कर लगेगा जबकि विदेश में बनी टेलीविजन धारावाहिक पर एक लाख रुपये प्रति कड़ी कर लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि विदेश में बने नाटक के मामले में भी एक लाख रुपये का कर लगाया जाएगा.
उन्होंने अपने बजट भाषण के दौरान कहा, ‘‘विदेशी फिल्मों और धारावाहिकों के लिए नया समायोजन युक्त विदहोल्डिंग टैक्स का प्रस्ताव उन्हें स्थानीय फिल्म उद्योग के साथ प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए किया गया है.’’पाकिस्तान में प्रतिवर्ष हॉलीवुड और बॉलीवुड से दर्जर्नों फिल्में आयात की जाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










