कराची में अमेरिकी दूतावास के चार अधिकारी हिरासत में

Updated at :16 Jul 2013 1:48 PM
विज्ञापन
कराची में अमेरिकी दूतावास के चार अधिकारी हिरासत में

कराची: पाकिस्तानी अधिकारियों ने बुधवार को कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकी दूतावास के चार अधिकारियों को थोड़ी देर के लिए हिरासत में लिया और फिर उन्हें वापस इस्लामाबाद भेज दिया. हवाई अड्डा अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पता नहीं क्या हुआ या उन्हें इस्लामाबाद वापस […]

विज्ञापन

कराची: पाकिस्तानी अधिकारियों ने बुधवार को कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकी दूतावास के चार अधिकारियों को थोड़ी देर के लिए हिरासत में लिया और फिर उन्हें वापस इस्लामाबाद भेज दिया.

हवाई अड्डा अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पता नहीं क्या हुआ या उन्हें इस्लामाबाद वापस क्यों भेजा गया लेकिन कोई बहस नहीं हुई थी.’’ अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए डान डाट काम से कहा कि दूतावास के चार अधिकारी कराची में अमेरिकी वाणिज्यदूतावास के अधिकारियों से मिलने आज सुबह इस्लामाबाद से कराची पहुंचे थे.

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने उनहें शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी और वे इस्लामाबाद लौट आए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola