पाकिस्तान ने रक्षा बजट 15 फीसदी बढ़ाया

Updated at :16 Jul 2013 1:48 PM
विज्ञापन
पाकिस्तान ने रक्षा बजट 15 फीसदी बढ़ाया

इस्लामाबाद: आर्थिक तंगी का सामना कर रही पाकिस्तान की नई सरकार ने देश के रक्षा बजट में 15 फीसदी की बढ़ोतरी का एलान किया है. सरकार ने वित्त वर्ष 2013-14 में रक्षा मद में अपने बजट में 627 अरब रुपये का प्रावधान किया है. वर्ष 2013 -214 के लिए 3. 985 खरब रुपये के संघीय […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: आर्थिक तंगी का सामना कर रही पाकिस्तान की नई सरकार ने देश के रक्षा बजट में 15 फीसदी की बढ़ोतरी का एलान किया है. सरकार ने वित्त वर्ष 2013-14 में रक्षा मद में अपने बजट में 627 अरब रुपये का प्रावधान किया है.

वर्ष 2013 -214 के लिए 3. 985 खरब रुपये के संघीय बजट में सेना के तीनों अंगों के लिए 15. 73 फीसदी राशि आवंटित की गई है.
थलसेना को सबसे अधिक 301. 54 अरब रुपया आवंटित किया गया है. वायु सेना को 131. 18 अरब रुपया और नौसेना को 62. 80 अरब रुपया आवंटित किया गया है.

हथियारों की खरीद के लिए आवंटित की गई राशि के बारे में ब्योरा फिलहाल नहीं मिल पाया है. संसद में पेश किए गए आधिकारिक बजट दस्तावेज के मुताबिक 2013-14 के लिए रक्षा सेवाओं को 627 अरब डॉलर राशि आवंटित की गई है.

बजट दस्तावेजों में आगे बताया गया है कि पीएमएल एन की नई सरकार ने 2013-14 में सार्वजनिक क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत रक्षा उत्पादन विभाग के लिए भी भारी राशि आवंटित की है.

गौरतलब है कि नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान की नई सरकार ने पिछले हफ्ते कार्यभार संभाला है और वह बजट घाटा तथा उर्जा संकट जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola