मंडेला के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार की कामना

Updated at :16 Jul 2013 1:48 PM
विज्ञापन
मंडेला के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार की कामना

वाशिंगटन : फेफड़ों में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती पूर्व दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत लगातार चौथे दिन भी ‘गंभीर और स्थिर’ बनी हुई है. अमेरिका ने उनके स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार की कामना की है. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे. कार्नी ने कल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम सभी नेल्सन […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : फेफड़ों में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती पूर्व दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत लगातार चौथे दिन भी ‘गंभीर और स्थिर’ बनी हुई है. अमेरिका ने उनके स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार की कामना की है.

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे. कार्नी ने कल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम सभी नेल्सन मंडेला के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं. हम उनके स्वास्थ्य में सुधार की कामना करते हैं.’’ ओबामा को इस माह के अंत में दक्षिण अफ्रीका की यात्र पर जाना है.

मंडेला से ओबामा की पिछली मुलाकात तब हुई थी, जब वह बतौर सीनेटर दक्षिण अफ्रीका गए थे। कार्नी ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं वे लोग तब मिले थे जब राष्ट्रपति एक सीनेटर थे. मुझे लगता है, कुछ सालों पहले प्रथम महिला दक्षिण अफ्रीका में थीं और तब नेल्सन मंडेला से मिली थीं. लेकिन मुझे यह नहीं पता कि राष्ट्रपति ने पिछली बार मंडेला से बात कब की थी.’’

विश्व के बड़े राजनेताओं में से एक मंडेला को गत 6 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी. इसके बाद वह जोहांसबर्ग स्थित अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे लेकिन बीते दिनों उनकी सेहत बिगड़ने के कारण 8 जून को उन्हें पेट्रोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. सात माह के भीतर मंडेला को तीसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola