सरबजीत जांच: पाक न्यायाधिकरण में गवाहों के बयान दर्ज

लाहौर: भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या की जांच करने वाले पाकिस्तानी जांच न्यायाधिकरण ने दस गवाहों के बयान दर्ज किए हैं.एक आधिकारिक विज्ञप्ति में जानकारी दी गई कि लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सैयद मजहर अली अकबर नकवी की एक सदस्यीय जांच न्यायाधिकरण प्रतिदिन सुनवाई कर रहा है और अभी तक इसने दस गवाहों […]
लाहौर: भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या की जांच करने वाले पाकिस्तानी जांच न्यायाधिकरण ने दस गवाहों के बयान दर्ज किए हैं.
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में जानकारी दी गई कि लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सैयद मजहर अली अकबर नकवी की एक सदस्यीय जांच न्यायाधिकरण प्रतिदिन सुनवाई कर रहा है और अभी तक इसने दस गवाहों के बयान दर्ज किए हैं.
पंजाब की सरकार ने सरबजीत की मौत के बारे में तथ्यों का पता लगाने के लिए न्यायाधिकरण का गठन किया है. सरबजीत को फांसी की सजा मिली हुई थी जिसकी 26 अप्रैल को कोट लखपत जेल में गंभीर हमले में मौत हो गई.
इस महीने की शुरुआत में न्यायाधिकरण ने जेल में सरबजीत के प्रकोष्ठ का दौरा किया और कैदियों से पूछताछ की. न्यायमूर्ति नकवी ने जेल अधिकारियों ने सरबजीत के बारे में पूरा रिकार्ड हासिल किया.
न्यायाधिकरण ने विदेश मंत्रलय के माध्यम से बयान दर्ज कराने के लिए सरबजीत के परिवार को नोटिस जारी किया है और घटना के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने और अगर कोई साक्ष्य है तो प्रस्तुत करने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










