काबुल में किए गए आत्मघाती हमले में 17 की मौत

Updated at :16 Jul 2013 1:48 PM
विज्ञापन
काबुल में किए गए आत्मघाती हमले में 17 की मौत

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुए एक आत्मघाती कार बम हमले में मंगलवार को कम से कम 17 लोग मारे गए और 39 अन्य घायल हो गए. इस तरह से, काबुल में लगातार दूसरे दिन आतंकवादियों ने हमला किया.तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. […]

विज्ञापन

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुए एक आत्मघाती कार बम हमले में मंगलवार को कम से कम 17 लोग मारे गए और 39 अन्य घायल हो गए.

इस तरह से, काबुल में लगातार दूसरे दिन आतंकवादियों ने हमला किया.तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. राष्ट्रपति हामिद करजई ने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि यह एक और आतंकवादी हमला है जिसने एक बार फिर जाहिर कर दिया है कि तालिबान इस्लाम के दुश्मनों का हित साध रहा है.

पुलिस प्रवक्ता हशमत सनीकाजी ने बताया कि हमलावर एक एसयूवी में सवार थे. उन्होंने बसों और न्यायालय के कर्मचारियों को निशाना बनाया.
यह हमला 6 दिसंबर 2011 की घटना के बाद सबसे भीषण है जब एक आत्मघाती हमलावर ने कम से कम 80 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था.

एएफपी की खबर के मुताबिक आत्मघाती कार बम हमलावर ने अदालत के कर्मचारियों को लेकर काबुल जा रही बस को टक्कर मार दी.
आतंकवादियों ने कहा है कि अफगान सरकार की ओर से गिरफ्तार किए गए तालिबान कैदियों को मौत की सजा सुनाने वाले अफगान न्यायाधीशों को दंडित करने के लिए हमले को अंजाम दिया गया.

‘एएफपी’ को भेजे गए अपने बयान की एक प्रति में तालिबान आतंकवादियों ने कहा, ‘‘आज का हमला इस बात की चेतावनी है कि क्या उन्हें क्रूर फैसले देते रहना चाहिए और हमारे देशवासियों को डराते-धमकाते रहना चाहिए.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola