आईएस ने किया एक और अमेरिकी पत्रकार का सिर कलम

Published at :03 Sep 2014 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
आईएस ने किया एक और अमेरिकी पत्रकार का सिर कलम

वाशिंगटन: इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों की बर्बता कम होने का नाम नहीं ले रही है. इस्लामिक आतंकियों ने एक और अमेरिकी पत्रकार की हत्या का वीडियो जारी किया है.स्वतंत्र पत्रकार स्टीवन सॉटलॉफ के परिवार वाले सिर काटे जाने का वीडियो जारी किए जाने के बारे में जानते हैं. परिवार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों की बर्बता कम होने का नाम नहीं ले रही है. इस्लामिक आतंकियों ने एक और अमेरिकी पत्रकार की हत्या का वीडियो जारी किया है.स्वतंत्र पत्रकार स्टीवन सॉटलॉफ के परिवार वाले सिर काटे जाने का वीडियो जारी किए जाने के बारे में जानते हैं. परिवार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है.

परिवार के प्रवक्ता बराक बर्फी ने आज दो वाक्यों के एक बयान में कहा कि सॉटलॉफ का परिवार ‘‘इस भयावह त्रसदी के बारे में जानता है और निजी तौर पर शोकाकुल है.’’ परिवार को यह नहीं बताया गया है कि वीडियो विश्वसनीय है या नहीं और बर्फी ने कहा कि परिवार इस समय कोई अतिरिक्त टिप्पणी नहीं करना चाहता. इससे पहले विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिकी खुफिया अधिकारी वीडियो के सही होने की बात का निर्धारण करने की कोशिश कर रहे हैं. सॉटलॉफ को इस्लामिक स्टेट ने पिछले साल से बंदी बनाया हुआ था.

कितना सच है आईएसआईएस का दावा

अमेरिका के एक अन्य पत्रकार स्टीवन सोटलोफ का सिर कलम करने का वीडियो सीरिया एवं इराक के आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने आज सोशल मीडिया पर जारी किया.अमेरिका के अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका की खुफिया एजेंसियां वीडियो की वास्तविकता की जांच कर रही हैं. वीडियो का शीर्षक है, ‘‘अमेरिका को दूसरा संदेश.’’ इसमें सेटलॉफ का सिर काटते हुए दिखाया गया है जिन्हें यह कहते हुए दिखाया गया है कि वह इराक में अमेरिकी हस्तक्षेप की ‘‘कीमत चुका रहे हैं.’’ इसने ब्रिटेन के बंदी डेविड हेन्स की जिंदगी पर भी खतरा बताया है. यह खबर व्हाईट हाउस के रोजना संवाददाता सम्मेलन के दौरान फैली.

व्हाईट ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘मैंने आज इन खबरों को नहीं देखा. मेरा मानना है कि जब मैं यहां आया उसके कुछ मिनट के अंदर ही यह सब हुआ होगा.’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका ने सोटलॉफ को बचाने के प्रयास में काफी समय एवं संसाधन लगाया. अधिकारी ने कहा, ‘‘मैं वीडियो या खबर की प्रामाणिकता की पुष्टि कर पाने की स्थिति में नहीं हूं.’’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola