किरण बेदी नोमुरा पुरस्कार से सम्मानित

नयी दिल्ली : पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को उनके मानवीय कार्यों के लिए आज सिंगापुर में नोमुरा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस पुरस्कार के तहत 10,000 डॉलर की राशि दी गयी. बेदी ने पुरस्कार राशि को कैदियों के बच्चों की शिक्षा के लिए दान देने का फैसला किया है. सिंगापुर में पुरस्कार समारोह […]
नयी दिल्ली : पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को उनके मानवीय कार्यों के लिए आज सिंगापुर में नोमुरा पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
इस पुरस्कार के तहत 10,000 डॉलर की राशि दी गयी. बेदी ने पुरस्कार राशि को कैदियों के बच्चों की शिक्षा के लिए दान देने का फैसला किया है.
सिंगापुर में पुरस्कार समारोह में उपस्थित बेदी ने कहा, मैं समूची पुरस्कार राशि कैदियों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए दान में दूंगी. इंप्रूविंग द वर्ल्ड फोर फ्यूचर जेनरेशन के लिए जापान के नोमुरा ग्रुप द्वारा यह पुरस्कार बेदी को दिया गया. यह ग्रुप अग्रणी वित्तीय सेवा समूह है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










