इस्राइल ने पाकिस्तान को दिए सैन्य उपकरण

इस्लामाबाद : इस्राइल ने पिछले पांच सालों में पाकिस्तान तथा अरब देशों को लड़ाकू विमानों में इस्तेमाल किए जाने वाले आधुनिक गियरों समेत सैन्य उपकरणों का निर्यात किया है. हालांकि इन देशों के साथ उसके राजनयिक संबंध नहीं हैं. हथियारों तथा सुरक्षा उपकरणों के निर्यात के लिए ब्रिटिश सरकार के परमिट संबंधी कामकाज को देखने […]
इस्लामाबाद : इस्राइल ने पिछले पांच सालों में पाकिस्तान तथा अरब देशों को लड़ाकू विमानों में इस्तेमाल किए जाने वाले आधुनिक गियरों समेत सैन्य उपकरणों का निर्यात किया है. हालांकि इन देशों के साथ उसके राजनयिक संबंध नहीं हैं.
हथियारों तथा सुरक्षा उपकरणों के निर्यात के लिए ब्रिटिश सरकार के परमिट संबंधी कामकाज को देखने वाले ब्रिटेन के व्यापारिक, नवोन्मेषी तथा कौशल विभाग द्वारा आज जारी की गयी रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान के अलावा इस्राइल ने मिस्र , अल्जीरिया, संयुक्त अरब अमीरात तथा मोरेक्को को सैन्य उपकरणों का निर्यात किया है.
गौरतलब है कि वर्ष 2011 में इस्राइल ने पाकिस्तान को निर्यात के लिए ब्रिटिश उपकरण खरीदे थे जिसमें राडार प्रणाली, इलैक्ट्रोनिक युद्ध प्रणाली, हेड अप काकपिट डिस्प्ले ( एचयूडी ), लड़ाकू विमानों के पुज्रे तथा विमान के इंजन, आप्टिक टारगेट इक्विजीशन सिस्टम, प्रशिक्षु विमानों के पुज्रे तथा सैन्य इलैक्ट्रोनिक सिस्टम आदि शामिल थे.
वर्ष 2010 में इस्राइल ने ब्रिटिश पुर्जों वाली इलैक्ट्रोनिक युद्धक प्रणाली और एचयूडी का पाकिस्तान को निर्यात करने के लिए परमिट हासिल करने की खातिर आवेदन किया था. हेरात्ज समाचारपत्र ने ब्रिटिश सरकार की रिपोर्ट के हवाले से यह रिपोर्ट प्रकाशित की है. हालांकि रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख नहीं किया गया है कि इन पुर्जों का इस्तेमाल किस लिए किया जाएगा लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि उनमें से अधिकांश जेएफ 17 थंडर जेट में इस्तेमाल करने के लिए हैं जिसका विकास पाकिस्तान और चीन ने संयुक्त रुप से किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










