अंतरिक्ष का सफर तय किया चीन की दूसरी महिला यात्री ने

Updated at :16 Jul 2013 1:47 PM
विज्ञापन
अंतरिक्ष का सफर तय किया चीन की दूसरी महिला यात्री ने

चीन सबसे लंबे अंतरिक्ष मिशन के तहत मंगलवार को अपनी दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री को स्पेस में भेजेगा. रूस के स्पेसलैब मीर के जवाब में चीन स्पेस में अपना अंतरिक्ष प्रयोगशाला बनाने की दिशा में काम कर रहा है. चीन के स्पेस प्रोग्राम के प्रवक्ता वु पिंग के मुताबिक शेंक्षाउ 10 अंतरिक्ष-यान एक लॉन्ग मार्च […]

विज्ञापन

चीन सबसे लंबे अंतरिक्ष मिशन के तहत मंगलवार को अपनी दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री को स्पेस में भेजेगा. रूस के स्पेसलैब मीर के जवाब में चीन स्पेस में अपना अंतरिक्ष प्रयोगशाला बनाने की दिशा में काम कर रहा है.

चीन के स्पेस प्रोग्राम के प्रवक्ता वु पिंग के मुताबिक शेंक्षाउ 10 अंतरिक्ष-यान एक लॉन्ग मार्च रॉकेट के माध्यम से मंगलवार को शाम पांच बजकर 38 मिनट पर रवाना होगा. पिछले वर्ष लियू यांग के अंतरिक्ष में जाने के बाद अब 35 वर्षीय वांग यापिंग अंतरिक्ष में जाने वाली चीन की दूसरी महिला होगी. इस बार चीनी अंतरिक्ष यान 15 दिनों की स्पेस की यात्रा पर जाएगा.

गौरतलब है कि चीन अंतरिक्ष मिशन में अमेरिका और रूस को कड़ी चुनौती देने का मन बना चुका है और इसी के तहत वो अपने स्पेस कार्यक्रमों में तेजी ला रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola