सेना के हवाले इसलामाबाद

Published at :02 Sep 2014 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
सेना के हवाले इसलामाबाद

इसलामाबाद : अभूतपूर्व राजनीतिक संकट के बीच सोमवार को पाकिस्तान की राजधानी इसलामाबाद की सुरक्षा सेना ने संभाल ली है. स्थिति से निबटने के लिए सरकार ने मंगलवार को संसद के संयुक्त सत्र की बैठक बुलायी है. इसमें ताहिर उल कादरी की पार्टी पीएटी को बैन करने और आर्मी चीफ से इस्तीफा मांगने का प्रस्ताव […]

विज्ञापन

इसलामाबाद : अभूतपूर्व राजनीतिक संकट के बीच सोमवार को पाकिस्तान की राजधानी इसलामाबाद की सुरक्षा सेना ने संभाल ली है. स्थिति से निबटने के लिए सरकार ने मंगलवार को संसद के संयुक्त सत्र की बैठक बुलायी है. इसमें ताहिर उल कादरी की पार्टी पीएटी को बैन करने और आर्मी चीफ से इस्तीफा मांगने का प्रस्ताव आ सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच मध्यस्थता की पेशकश करते हुए सभी जजों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें इसलामाबाद बुला लिया है. सेना प्रमुख राहिल शरीफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात कर रविवार को कोर कमांडरों की बैठक की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि समय गंवाये बिना संकट का शांतिपूर्ण राजनीतिक समाधान निकालें. बल प्रयोग से स्थिति और बिगड़ेगी. पीएम ने कहा कि सरकार संविधान के तहत संसद की मंजूरी से ही कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola