परिवारों को बेदखल किए जाने की संरा ने की निंदा

Updated at :16 Jul 2013 1:47 PM
विज्ञापन
परिवारों को बेदखल किए जाने की संरा ने की निंदा

हैती : संयुक्त राष्ट्र ने हैती में वर्ष 2010 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद अस्थायी शिविरों में रह रहे करीब 150 परिवारों को बेदखल किए जाने की निंदा की है. संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय संबंधी कार्यालय से जुड़ी सोफी डी सिएन ने कल एक बयान में कहा कि वह भूकंप पीड़ितों […]

विज्ञापन

हैती : संयुक्त राष्ट्र ने हैती में वर्ष 2010 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद अस्थायी शिविरों में रह रहे करीब 150 परिवारों को बेदखल किए जाने की निंदा की है.

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय संबंधी कार्यालय से जुड़ी सोफी डी सिएन ने कल एक बयान में कहा कि वह भूकंप पीड़ितों के अधिकारों के उल्लंघन को लेकर गहरे तक चिंतित हैं.

विश्व संस्था ने कहा कि 4 जून को एक ट्रैक्टर की मदद से, निजी जमीन पर बने शिविरों के तंबू गिरा दिए गए जिससे 120 से 150 परिवार बेदखल हो गए. यह नहीं बताया गया है कि इस कार्रवाई के पीछे किसका हाथ था.

हैती में भूकंप आने के बाद करीब 15 लाख परिवार ऐसे शिविरों में रह रहे थे. लेकिन बेदखल किए जाने की वजह से उनकी संख्या घट कर 320,000 रह गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola