मुशर्रफ के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी

Updated at :16 Jul 2013 1:47 PM
विज्ञापन
मुशर्रफ के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी

कराची : बलूच नेता अकबर बुगती के वर्ष 2006 के हाईप्रोफाइल हत्या कांड के मामले में पाकिस्तान की एक आतंकवाद-निरोधी अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अजीज के खिलाफ आज गैरजमानती वारंट जारी किया है. मुशर्रफ पहले से ही नजरबंद हैं और उनपर और भी कई मुकदमें चल रहे हैं जबकि […]

विज्ञापन

कराची : बलूच नेता अकबर बुगती के वर्ष 2006 के हाईप्रोफाइल हत्या कांड के मामले में पाकिस्तान की एक आतंकवाद-निरोधी अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अजीज के खिलाफ आज गैरजमानती वारंट जारी किया है.

मुशर्रफ पहले से ही नजरबंद हैं और उनपर और भी कई मुकदमें चल रहे हैं जबकि शौकत अजीज वर्ष 2008 में हुए चुनाव के बाद से ही विदेश में रह रहे हैं. अभियोजन पक्ष के वकील ने कहा कि अदालत ने मुशर्रफ और अजीज के सुनवायी के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने के कारण दोनों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है.

बलूचिस्तान के पूर्व गवर्नर ओवैस घानी और पूर्व उपायुक्त डेरा बुगती समद लासी के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया है. मुशर्रफ ने अकबर बुगती मामले में जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की है जिसपर फैसला कल होना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola