पाकिस्तान: हवाई हमले में 18 उग्रवादी ढेर

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर कबीलाई इलाके में पाकिस्तानी लडाकू विमानों द्वारा किए गए हमलों में आज कम से कम 18 उग्रवादी मारे गए. ताजा हवाई हमलों में उत्तरी वजीरिस्तान और खैबर कबीलाई इलाके में उग्रवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया था. सेना के बताया कि खैबर में पांच ठिकानों को नष्ट कर […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर कबीलाई इलाके में पाकिस्तानी लडाकू विमानों द्वारा किए गए हमलों में आज कम से कम 18 उग्रवादी मारे गए. ताजा हवाई हमलों में उत्तरी वजीरिस्तान और खैबर कबीलाई इलाके में उग्रवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया था.
सेना के बताया कि खैबर में पांच ठिकानों को नष्ट कर दिया गया जबकि उत्तरी वजीरिस्तान में सात ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए. दोनों स्थानों पर हवाई हमलों में 18 उग्रवादी मारे गए. प्रवक्ता ने बताया कि इन हमलों में आतंकवादियों की कमान और नियंत्रण सिस्टम का भी खात्मा कर दिया गया.
उग्रवादियों द्वारा कराची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला किए जाने के बाद जून में उत्तरी वजीरिस्तान में पाकिस्तान ने यह अभियान शुरु किया था. इस अभियान में अभी तक 600 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










