जमानत रद्द होने पर अदालत से भागे पाकिस्तानी सांसद

कराची : सिंध प्रांत के खैरपुर जिले की आतंकवाद-निरोधी अदालत द्वारा हत्या के मामले में अंतरिम जमानत रद्द किए जाने के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नव-निर्वाचित सांसद अदालत से भाग खड़े हुए. मीडिया में आज आयी खबरों के अनुसार, नेशनल एसेंबली में पीपीपी के सांसद नवाब वसन खान पर 11 मई को एक […]
कराची : सिंध प्रांत के खैरपुर जिले की आतंकवाद-निरोधी अदालत द्वारा हत्या के मामले में अंतरिम जमानत रद्द किए जाने के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नव-निर्वाचित सांसद अदालत से भाग खड़े हुए.
मीडिया में आज आयी खबरों के अनुसार, नेशनल एसेंबली में पीपीपी के सांसद नवाब वसन खान पर 11 मई को एक व्यक्ति की हत्या करने और 16 लोगों को घायल करने का आरोप है. मामला दर्ज होने के बाद खान ने इस सिलसिले में सिंध उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत ले ली थी और कल उसकी पुष्टि के लिए आतंकवाद-निरोधी अदालत आए थे.
‘नेशन’ अखबार की खबर के अनुसार, आतंकवाद-निरोधी अदालत के फैसले के बाद खान अदालत से भाग खड़े हुए. अदालत ने पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. खान के भागने के बाद पीड़ित के रिश्तेदारों ने अदालत के बाहर प्रदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










