पाक:अभियान के दौरान 35 उग्रवादियों की मौत

Updated at :16 Jul 2013 1:47 PM
विज्ञापन
पाक:अभियान के दौरान 35 उग्रवादियों की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना ने आज बताया कि देश के अशांत खैबर कबाइली क्षेत्र में उग्रवादियों पर नियंत्रण करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक सैनिक की मौत हो गई जबकि 35 उग्रवादी मारे गए. इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि पिछले दो दिनों में इस अभियान में […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना ने आज बताया कि देश के अशांत खैबर कबाइली क्षेत्र में उग्रवादियों पर नियंत्रण करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक सैनिक की मौत हो गई जबकि 35 उग्रवादी मारे गए.

इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि पिछले दो दिनों में इस अभियान में पांच सैनिक और 15 उग्रवादी घायल हुए हैं. सुरक्षा बलों ने पिछले तीन दिन में ‘महत्वपूर्ण प्रगति’ की है खैबर एजेंसी के मैदानी भाग के महत्वपूर्ण इलाकों से विद्रोहियों को हटा दिया है.

बयान में कहा गया है कि सैन्य टुकड़ी ने डेरास्तानी रिज इलाके पर ‘पूर्ण नियंत्रण’ कर लिया है. यह इलाका मैदानी और कुकी खेल घाटी पर नजर रखने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. सैनिकों द्वारा खुर्रम घाटी के मोहम्मदी टॉप और खैबर एजेंसी की तिहार घाटी को मुक्त कराए जाने के बाद सेना ने मैदानी इलाके में अभियान शुरु किया है.

पाकिस्तानी तालिबान के दर्जनों लड़ाकों ने कबाइली जिले में घुस पर उसपर कब्जा कर लिया था. उसी को मुक्त कराने के लिए सेना ने कुछ सप्ताह पहले ही खैबर एजेंसी में अभियान आरंभ किया है. मृतकों की संख्या के ताजा आंकड़ों की व्यक्तिगत तौर पर पुष्टि नहीं की जा सकी क्योंकि पत्रकारों को कबाइली इलाके में जाने की अनुमति नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola