पाकिस्तान: एजेंसियों के सामने पेश नहीं होंगे गिलानी

Updated at :16 Jul 2013 1:47 PM
विज्ञापन
पाकिस्तान: एजेंसियों के सामने पेश नहीं होंगे गिलानी

लाहौर : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी ने कहा कि वह उनके खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही जांच एजेंसियों के सामने पेश नहीं होंगे क्योंकि ये मामले राजनीतिक रुप से प्रेरित हैं और जांचकर्ता उन्हें तंग कर रहे हैं. गिलानी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) और […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी ने कहा कि वह उनके खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही जांच एजेंसियों के सामने पेश नहीं होंगे क्योंकि ये मामले राजनीतिक रुप से प्रेरित हैं और जांचकर्ता उन्हें तंग कर रहे हैं.

गिलानी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) और संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) दोनों किसी के इशारे पर उन्हें तंग कर रही हैं.

दोनों एजेंसियां हज यात्रा के आयोजन और तेल एवं गैस विनिमायक प्राधिकरण (ओजीआरए) के प्रमुख की नियुक्ति में हुईं अनियमितताओं के आरोपों की जांच कर रही हैं.

गिलानी ने कहा, बहुत हो गया. मैंने कुछ गलत नहीं किया है, इसलिए मुझे (पूछताछ के लिए) बुलाने की बजाए एनएबी और एफआईए मुझे गिरफ्तार कर लें. कल संवाददाताओं से यहां पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता ने कहा, मैंने दोनों मामलों में एनएबी और एफआईए को लिखित जवाब भेज दिया है और अगर वह इससे संतुष्ट नहीं हों तो मुझे गिरफ्तार कर लें.

उन्होंने कहा, हज के निदेशक जनरल राव शकील और ओजीआरए के प्रमुख तौकीर सादिक की नियुक्ति में मैंने निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया था. अगर वह भ्रष्टाचार में शामिल हैं तो उनकी जांच की जानी चाहिए ना कि उसकी जिसने उन्हें नियुक्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola