सरबजीत की मौत मामले में कैदियों से पूछताछ

Updated at :16 Jul 2013 1:47 PM
विज्ञापन
सरबजीत की मौत मामले में कैदियों से पूछताछ

लाहौर : मौत की सजा पाए भारतीय कैदी सरबजीत की पाकिस्तानी जेल में हुई क्रूर हत्या की जांच के सिलसिले में लाहौर उच्च न्यायालय के एक न्यायिक आयुक्त कोट लखपत जेल में पहुंचे और वहां के कैदियों से पूछताछ की. आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश मजहर अली अकबर नकवी ने जेल के अधिकारियों से सरबजीत का […]

विज्ञापन

लाहौर : मौत की सजा पाए भारतीय कैदी सरबजीत की पाकिस्तानी जेल में हुई क्रूर हत्या की जांच के सिलसिले में लाहौर उच्च न्यायालय के एक न्यायिक आयुक्त कोट लखपत जेल में पहुंचे और वहां के कैदियों से पूछताछ की.

आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश मजहर अली अकबर नकवी ने जेल के अधिकारियों से सरबजीत का पूरा रिकॉर्ड लिया. उच्च न्यायालय की पंजीयक बुशरा जमन ने संवाददाताओं को बताया कि आयोग ने इस घटना के बारे में कुछ कैदियों से पूछताछ की है और इस मामले से जुड़ी सारी जानकारी इकट्ठा की है.

जमन ने कहा कि आयोग ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से सरबजीत के परिवार को पहले ही नोटिस जारी कर दिए हैं ताकि उनके बयान दर्ज किए जा सकें और उनके पास मौजूद इस घटना से जुड़े किसी सबूत को पेश किया जा सके.

स्थानीय गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए उन्हें 10 जून को समन किया गया है. उन्होंने कहा कि मामले का महत्व देखते हुए आयोग जल्द से जल्द तथ्यों का खुलासा करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola