पाक : बम विस्फोट में तीन की मौत

Updated at :16 Jul 2013 1:47 PM
विज्ञापन
पाक : बम विस्फोट में तीन की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत उत्तर वजीरिस्तान कबाइली इलाके में सुरक्षा बलों के एक काफिले को निशाना बनाकर किये गये एक बम विस्फोट में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. टीवी समाचार चैनलों की खबरों के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि उत्तर वजीरिस्तान के मुख्य शहर मिरनशाह के पास […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत उत्तर वजीरिस्तान कबाइली इलाके में सुरक्षा बलों के एक काफिले को निशाना बनाकर किये गये एक बम विस्फोट में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये.

टीवी समाचार चैनलों की खबरों के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि उत्तर वजीरिस्तान के मुख्य शहर मिरनशाह के पास सड़क किनारे बम लगाकर सुरक्षा बलों के एक काफिले पर हमला किया गया.

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट से तत्काल तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए.किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. अमेरिकी अधिकारी उत्तर वजीरिस्तान को तालिबान और अलकायदा तत्वों की सुरक्षित पनाहगाह बताते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola