पाक में अमेरिकी ड्रोन हमला, सात मरे

Updated at :16 Jul 2013 1:47 PM
विज्ञापन
पाक में अमेरिकी ड्रोन हमला, सात मरे

डेरा इसमाइल खानः पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में शुक्र वार देर रात अमेरिकी ड्रोन हमले में सात लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये. नवाज शरीफ के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद यह पहला ड्रोन हमला है. याद रहे कि शरीफ ने कहा था कि ड्रोन हमले पाकिस्तान […]

विज्ञापन

डेरा इसमाइल खानः पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में शुक्र वार देर रात अमेरिकी ड्रोन हमले में सात लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये. नवाज शरीफ के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद यह पहला ड्रोन हमला है. याद रहे कि शरीफ ने कहा था कि ड्रोन हमले पाकिस्तान की प्रभुसत्ता पर सीधा हमला है. अभी इस ताजा हमले के बाद नवाज शरीफ की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

सूत्रों ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान की राजधानी मिरानशाह से 45 किलोमीटर दूर अफगानिस्तान सीमा के समीप एक मानवरहित विमान पर कम से कम दो मिसाइल हमले किये गये. घटना में सात लोगों की मौत हो गयी तथा कम से कम तीन लोग घायल हो गये. सूत्रों के मुताबिक मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है. घायलों की स्थिति के बारे में पुष्टि किये जाने में दिक्कतें बतायी गयी है.

विदेशी पत्रकारों को अफगान सीमा से लगे पशतुन कबाइली इलाके में जाने के लिए सेना की अनुमति लेना अनिवार्य है, वहीं तालिबानी लड़ाके अक्सर ड्रोन हमलों के तत्काल बाद इन इलाकों को सील कर देते हैं. ड्रोन हमले की यह ताजा घटना 10 दिन पहले अमेरिकी ड्रोन हमले के बाद हुई है, जिसमें पाकिस्तानी तालिबान के दूसरे नंबर के वाली उर रहमान तथा सात अन्य आतंकवादी मारे गये थे. उल्लेखनीय है कि शरीफ ने प्रधानमंत्री पद का शपथ ग्रहण करने के बाद संसद में अपने पहले उदबोधन में कहा था कि आतंकवादियों पर अमेरिकी ड्रोन हमले तुरंत बंद कर दिये जाने चाहिए. इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पिछले महीने कहा था कि अमेरिका ड्रोन हमलों पर विराम लगायेगा, लेकिन लगातार और आसन्न धमिकयां देनेवाले आतंकी निशाने पर रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola