पाक में 148 बच्चों की मौत

Updated at :16 Jul 2013 1:47 PM
विज्ञापन
पाक में 148 बच्चों की मौत

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले दो दिनों में खसरे से 10 और बच्चे मारे गए जिससे अब तक इस बीमारी की चपेट में आकर मरने वाले बच्चों की संख्या 148 हो गयी है. पिछले एक महीने से प्रांत में यह बीमारी फैली हुई है. पिछले एक महीने से लगातार हर दिन तीन से […]

विज्ञापन

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले दो दिनों में खसरे से 10 और बच्चे मारे गए जिससे अब तक इस बीमारी की चपेट में आकर मरने वाले बच्चों की संख्या 148 हो गयी है.

पिछले एक महीने से प्रांत में यह बीमारी फैली हुई है. पिछले एक महीने से लगातार हर दिन तीन से पांच बच्चे इस बीमारी की वजह से मर रहे हैं.

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार अकेले लाहौर में खसरे से 80 बच्चे मारे गए हैं. गुरुवार के बाद से लाहौर में तीन, फैसलाबाद और हाफिजाबाद जिलों में दो-दो और तौबा टेक सिंह, मंडी बहाउद्दीन एवं गुजरांवाला में एक-एक बच्चा खसरे की वजह से मारा गया है.

प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब में खसरे के कम से कम 195 और मामले सामने आए हैं. लाहौर में कल 19 मामलों का पता चला. खसरे के फैलने का मुख्य कारण टीकाकरण अभियान शुरु ना करना और टीके नहीं खरीदना बताया जा रहा है.

प्रांत के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद शहबाज शरीफ ने बीमारी के प्रसार की समीक्षा करने के लिए कल एक बैठक की जिसमें बच्चों की इस बीमारी से रक्षा के लिए कार्ययोजना को मंजूरी दी गयी और युद्ध स्तर पर बीमारी के खिलाफ एक जोरदार अभियान छेड़ने की आह्वान किया गया.

शरीफ ने कहा, ‘‘बच्चों को बचाने के लिए हम आपातकालीन आधार पर सभी कदम उठाएंगे और मैं व्यक्तिगत तौर पर हर हफ्ते स्थिति की समीक्षा करुंगा जबकि मुख्य सचिव हर दिन एक बैठक करेंगे.’’ शरीफ ने अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय दानकर्ताओं की मदद का इंतजार किए बिना टीका खरीदने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola