अमेरिका-चीन संबंधों के प्रति नये रुख का किया आह्वान

रेंचो मिराज : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कल अपनी महत्वपूर्ण पहली शिखर बैठक की. दोनों नेताओं ने अमेरिका और चीन के बीच संबंधों के प्रति एक नये रुख का आह्वान किया. ओबामा और शी ने कल एक साङोदारी का उद्घाटन किया जो कि आने वाले वर्षों में उनके […]
रेंचो मिराज : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कल अपनी महत्वपूर्ण पहली शिखर बैठक की. दोनों नेताओं ने अमेरिका और चीन के बीच संबंधों के प्रति एक नये रुख का आह्वान किया.
ओबामा और शी ने कल एक साङोदारी का उद्घाटन किया जो कि आने वाले वर्षों में उनके देशों के बीच महत्वपूर्ण संबंधों को आकार प्रदान करेगा. दोनों देशों के प्रमुखों के बीच मुलाकात कैलीफोर्निया स्थित एनेनबर्ग रिसॉर्ट में हुई.
चीन में हाल में सत्ता पर आसीन हुए शी और अमेरिका में राष्ट्रपति के तौर पर अपना दूसरा कार्यकाल शुरु किए ओबामा के बीच शिखर बैठक का आयोजन दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत मेलजोल बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था.
ओबामा ने द्विपक्षीय बैठक से पहले संवाददाताओं से कहा कि वह चीन के साथ ‘‘सहयोग का एक नया मॉडल’’ हासिल करना चाहते हैं.
उन्होंने अमेरिकी सैन्य और व्यावसायिक राज और बौद्धिक सम्पदा को निशाना बनाते हुए चीन द्वारा किये जाने वाले कथित इंटरनेट जासूसी प्रयासों की शिकायतों को उठाने का मौका नहीं छोड़ा.
ओबामा ने कहा कि दोनों पक्षों को साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर ‘‘एक साथ कार्य’’ करना चाहिए.
ओबामा ने कहा, ‘‘अमेरिका एक ऐसी अंतररष्टरीय अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था चाहता है जिसमें एक ही नियम का पालन हो, जहां व्यापार मुक्त और निष्पक्ष हो और जिसमें अमेरिका और चीन साइबर सुरक्षा और बौद्धिक सम्पदा जैसे मुद्दों के समाधान के लिए एकसाथ कार्य करें.’’ हाल के महीनों में साइबर सुरक्षा के मुद्दे ने दोनों देशों के बीच टकराव पैदा किया है.
उन्होंने कहा, ‘‘सामरिक चिंताओं के अलावा हम आर्थिक चुनौतियों साझा करते हैं जिसका सामना हमारे देश करते हैं, मैं मानवाधिकार के महत्व पर जोर देना जारी रखूंगा.’’ ओबामा ने कहा कि शी ने एक देश और ऐसे देश की बात की है जो कि सतत आत्मोत्थान और प्रगति को प्रतिबद्ध हैं. इतिहास यह दिखाता है कि सार्वभौमिक अधिकारों को बरकरार रखना अंतत: सभी देशों की सफलता, समृद्धि और न्याय का आधार है.
शी ने दुभाषिये की मदद से कहा कि वे चीन.अमेरिका संबंधों का भविष्य की रुपरेखा तय करने, इस संबंध का खाका बनाने और प्रशांत महासागर के पार अपना सहयोग जारी रखने के लिए मुलाकात कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान समय में चीन.अमेरिका संबंध एक नये ऐतिहासिक प्रारंभ बिंदु पर पहुंचे हैं. हमारे दोनों देशों के व्यापक साझा हित हैं जिसमें स्वेदश में हमारे अपनी आर्थिक विकास दर को प्रोत्साहित करने से लेकर वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिरता सुनिश्चित करना, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय ज्वलंत मुद्दे से लेकर सभी तरह की वैश्विक चुनौतियों का सामना करना शामिल है. इन सभी मुद्दों पर हमारे दोनों देशों को आदान प्रदान और सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










