बहरीन में भारतीय नागरिक को 2 महीने की जेल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :16 Jul 2013 1:46 PM
विज्ञापन

दुबई: बहरीन की राजधानी मनामा में एक कार का शीशा तोड़ने के मामले में एक भारतीय नागरिक को दो महीने जेल की सजा सुनाई गई है. समाचार पत्र ‘गल्फ न्यूज’ के अनुसार 33 साल का यह भारतीय कामगार स्वदेश लौटने की कोशिश में था, लेकिन उसके पास टिकट के पैसे नहीं थे. ऐसे में उसने […]
विज्ञापन
दुबई: बहरीन की राजधानी मनामा में एक कार का शीशा तोड़ने के मामले में एक भारतीय नागरिक को दो महीने जेल की सजा सुनाई गई है.
समाचार पत्र ‘गल्फ न्यूज’ के अनुसार 33 साल का यह भारतीय कामगार स्वदेश लौटने की कोशिश में था, लेकिन उसके पास टिकट के पैसे नहीं थे. ऐसे में उसने गुस्से में आकर मनामा की सड़क पर खड़ी एक कार के बगल का शीशा तोड़ दिया.
बहरीन की निचली आपराधिक अदालत ने उसे दो महीने की सजा सुनाई. इस व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










