पाक ने गोलीबारी से इंकार किया

Updated at :16 Jul 2013 1:46 PM
विज्ञापन
पाक ने गोलीबारी से इंकार किया

इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के निकट रॉकेट हमले में एक भारतीय सैन्य अधिकारी के मारे जाने के कुछ घंटों बाद पाकिस्तानी सेना ने आज कहा कि उसके सैनिकों ने संघर्ष विराम वाली रेखा के पार कोई गोलाबारी नहीं की है. पाकिस्तानी सेना ने ट्विटर पर जारी बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के निकट रॉकेट हमले में एक भारतीय सैन्य अधिकारी के मारे जाने के कुछ घंटों बाद पाकिस्तानी सेना ने आज कहा कि उसके सैनिकों ने संघर्ष विराम वाली रेखा के पार कोई गोलाबारी नहीं की है.

पाकिस्तानी सेना ने ट्विटर पर जारी बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने नियंत्रण रेखा के पार गोलाबारी करने के आरोप को पूरी तरह से इंकार करते हुए कहा है कि किसी पाकिस्तानी सैनिक ने भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी नहीं की है.’’ सरकारी सेवा रेडियो पाकिस्तान के अनुसार सेना के एक प्रवक्ता ने नियंत्रण रेखा के पार गोलबारी किए जाने के आरोप से इंकार किया है.

पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से अत्याधुनिक हथियारों और रॉकेट के जरिए की गई भारी गोलाबारी में भारतीय सेना के एक जेसीओ की मौत हो गई। बीते एक पखवाड़े के दौरान संघर्ष विराम के उल्लंधन का यह तीसरा मामला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola