ट्रंप ने कसा तंज : कहा- हिलेरी को 2020 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ना चाहिए
Updated at : 09 Oct 2019 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी प्रतिद्वंद्वी रही हिलेरी क्लिंटन पर मंगलवार को तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अगला चुनाव भी लड़ना चाहिए और इसके लिए सिर्फ यह शर्त है कि उन्हें अपने अपराधों पर सफाई देनी होगी. ट्रंप की यह टिप्पणी सोमवार को रासमुस्सेन सर्वेक्षण नतीजे […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी प्रतिद्वंद्वी रही हिलेरी क्लिंटन पर मंगलवार को तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अगला चुनाव भी लड़ना चाहिए और इसके लिए सिर्फ यह शर्त है कि उन्हें अपने अपराधों पर सफाई देनी होगी.
ट्रंप की यह टिप्पणी सोमवार को रासमुस्सेन सर्वेक्षण नतीजे आने के बाद आई है जिसके मुताबिक 2020 में भी अगर दोनों नेता चुनाव मैदान में आमने-सामने होते हैं तो 45-45 मतों के साथ कांटे की टक्कर होगी. जबकि 11 फीसदी मतदाता अनिर्णय की स्थिति में हैं. हिलेरी डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हैं.
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने विदेश विभाग ने ई-मेल रिकॉर्ड मामले में कई अधिकारियों और हिलेरी के सहयोगियों के खिलाफ दोबारा जांच शुरू की थी. हिलेरी ने इस पर कहा था कि यह केवल उन्हें निशाना बनाने के लिए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




