ईरान में हिरासत में लिए गये अमेरिकी नागरिक

Published at :25 Jul 2014 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
ईरान में हिरासत में लिए गये अमेरिकी नागरिक

वाशिंगटन : ईरान में एक पत्रकार सहित तीन अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में ले लिया गया है. अमेरिकी विदेश विभाग ने इस बात की पुष्टि की है, हालांकि उसने इन अमेरिकी नागरिकों की पहचान के बारे में कुछ नहीं बताया. समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्टह्ण के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों में उसका एक पत्रकार […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : ईरान में एक पत्रकार सहित तीन अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में ले लिया गया है. अमेरिकी विदेश विभाग ने इस बात की पुष्टि की है, हालांकि उसने इन अमेरिकी नागरिकों की पहचान के बारे में कुछ नहीं बताया. समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्टह्ण के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों में उसका एक पत्रकार भी है. अखबार ने कल कहा कि उसके तेहरान ब्यूरो प्रमुख जैसन रेजेयान तथा उनकी पत्नी येगनेश सालेही को बीते मंगलवार से अज्ञात कारणों से हिरासत में रखा गया है.

समाचार पत्र के विदेश संपादक डगलर जेहल ने एक बयान में कहा, हम इस खबर से बहुत परेशान हैं और जैसन, येगनेश तथा दो अन्य लोगों के हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. अमेरिकी विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हार्फ ने कहा, हम उन खबरों से अवगत हैं कि ईरान में तीन अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है. हम निजी स्तर से चल रहे विचार-विमर्श के कारण इस पर आगे टिप्पणी नहीं कर सकते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola