राष्ट्रपति पुतिन और उनकी पत्नी का हुआ तलाक

Updated at :16 Jul 2013 1:46 PM
विज्ञापन
राष्ट्रपति पुतिन और उनकी पत्नी का हुआ तलाक

मास्को: रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और उनकी पत्नी लयुडमिला ने शादी के तीन दशक बाद गुरुवार को सरकारी टीवी पर संयुक्त साक्षात्कार में अपने तलाक की घोषणा की. अपने शादी के 30 साल पूरे होने से कुछ सप्ताह पहले पुतिन ने गुरुवार शाम क्रेमलिन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद यह घोषणा […]

विज्ञापन

मास्को: रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और उनकी पत्नी लयुडमिला ने शादी के तीन दशक बाद गुरुवार को सरकारी टीवी पर संयुक्त साक्षात्कार में अपने तलाक की घोषणा की. अपने शादी के 30 साल पूरे होने से कुछ सप्ताह पहले पुतिन ने गुरुवार शाम क्रेमलिन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद यह घोषणा की.

पुतिन ने रोस्सिआ-24 टीवी पर कहा, ‘‘यह हमारा संयुक्त फैसला है.’’ लयुडमिला ने कहा, ‘‘ सचमुच में हमारा वैवाहिक जीवन खत्म हो गया क्योंकि हम व्यवहारिक रुप से एक दूसरे से कभी मिल नहीं पाते थे.’’ पुतिन की निजी जिंदगी के बारे में लगातार अफवाहें सुनने को मिल रही थी लेकिन मुख्य धारा की रुसी मीडिया में अब तक यह चर्चा देखने को नहीं मिली.

उल्लेखनीय है कि लयुडमिला को अपने पति के लंबे राजनीतिक करियर में सार्वजनिक रुप से बहुत कम मौकों पर साथ-साथ देखा गया है. गौरतलब है कि मास्को के एक अखबार ने वर्ष 2008 में खबर दी थी कि पुतिन जल्द ही ओलंपिक जिमनास्ट सांसद एलिना कबायेवा से शादी करने वाले हैं. इस रिपोर्ट का खंडन किया गया और इसके कुछ समय बाद प्रकाशन को बंद कर दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola