एमएच17 विमान मृतकों के रिश्तेदारों का होगा डीएनए टेस्ट

Published at :23 Jul 2014 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
एमएच17 विमान मृतकों के रिश्तेदारों का होगा डीएनए टेस्ट

कुआलालंपुर: मलेशियाई अधिकारियों ने यूक्रेन में मलेशियाई विमान दुर्घटना में मारे गये पीड़ितों के रिश्तेदारों का डीएनए टेस्ट लेना शुरू कर दिया. वहीं एक डच टीम ने यूक्रेन में मलेशियाई एयरलाइंस के विमान के दुर्घटना स्थल से बरामद शवों की पहचान कर उन पर लेबल टैग लगाने का काम शुरु दिया है. रुस समर्थित विद्रोहियों […]

विज्ञापन

कुआलालंपुर: मलेशियाई अधिकारियों ने यूक्रेन में मलेशियाई विमान दुर्घटना में मारे गये पीड़ितों के रिश्तेदारों का डीएनए टेस्ट लेना शुरू कर दिया. वहीं एक डच टीम ने यूक्रेन में मलेशियाई एयरलाइंस के विमान के दुर्घटना स्थल से बरामद शवों की पहचान कर उन पर लेबल टैग लगाने का काम शुरु दिया है.

रुस समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले त्रासदी स्थल से बरामद शवों की पहचान करने के लिए डच आपदा पीडित पहचान दल डीवीआई मलेशियाई अपराध जांच दल और मलेशियाई आपदा सहायता बचाव दल एसएमएआरटी के साथ मिलकर काम कर रहा है.मलेशिया के स्वास्थ्य महानिदेशक नूर हाशम अब्दुल्लाह ने बताया कि मंत्रालय के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख मोहम्म्द शाह महमूद शवों को एम्स्टर्डम लेकर गए थे.त्रासदी में मारे गये लोगों के परिवार के डीएनए नमूने और मुंह की लार के नमूने यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लेने शुरु कर दिए हैं.

नूर हाशम ने बताया कि नमूनों को मृतकों के डीएनए से मिलाया जाएगा.आपदा पीड़ित पहचान दल की गाइड के मुताबिक शवों की पहचान करने का पहला तरीका शवों की उंगलियों के निशान, फोरेंसिंक दंत विश्लेषण और डीएनए विश्लेषण है जबकि दूसरा तरीका है कि शवों की मेडिकल रिपोर्ट, पहले के ऑपरेशन का निशान, निजी पहचान जैसे टैटू, अंगूठी और गले की माला को पहचाना जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola