पाक:पांच आतंकवादी मारे गए,16 सुरक्षाकर्मी घायल

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के क्वेटा शहर में आज हुई मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए और 16 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ उस वक्त आरंभ हुई जब खारोताबाद इलाके में सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे थे. आतंकवादियों ने हथगोले फेंके और गोलीबारी की. पकड़े […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के क्वेटा शहर में आज हुई मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए और 16 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ उस वक्त आरंभ हुई जब खारोताबाद इलाके में सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे थे.
आतंकवादियों ने हथगोले फेंके और गोलीबारी की. पकड़े जाने से बचने के लिए दो आतंकवादियों ने खुद को उड़ा लिया. सुरक्षा बलों की गोलीबारी में तीन और आतंकवादी मारे गए. घायल सुरक्षाकर्मियों में एक अधिकारी भी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










