हिंदू नेता की हत्या के लिए पांच को सजा ए मौत

ढाका: बांग्लादेश की एक अदालत ने 13 साल पहले हुई एक हिंदू नेता की हत्या के मामले में पांच लोगों को मौत और तीन अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई है. बागहरहाट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस एम सोलैमन ने इन लोगों को कल सजा सुनाई. इनमें से सात लोग अब भी फरार हैं. […]
ढाका: बांग्लादेश की एक अदालत ने 13 साल पहले हुई एक हिंदू नेता की हत्या के मामले में पांच लोगों को मौत और तीन अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई है. बागहरहाट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस एम सोलैमन ने इन लोगों को कल सजा सुनाई. इनमें से सात लोग अब भी फरार हैं.
इस मामले में नौ लोगों को बरी कर दिया गया. अभियोजन पक्ष के वकीलों और पुलिस का कहना है कि भगोड़े दोषियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरु कर दिया गया है. हिंदू नेता कालीदास बैरल की 20 अगस्त, 2000 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










