नवाज शरीफ के कार्यालय का नाम बदला

Updated at :16 Jul 2013 1:46 PM
विज्ञापन
नवाज शरीफ के कार्यालय का नाम बदला

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नवाज शरीफ ने पदभार संभालने के बाद पहला फैसला अपने कार्यालय का नाम बदलने के तौर पर किया. प्रधानमंत्री के मीडिया कार्यालय की ओर से जारी संक्षिप्त बयान में कहा गया है, प्रधानमंत्री मुहम्मद नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री सचिवालय का नाम अब प्रधानमंत्री कार्यालय करने का फैसला […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नवाज शरीफ ने पदभार संभालने के बाद पहला फैसला अपने कार्यालय का नाम बदलने के तौर पर किया.

प्रधानमंत्री के मीडिया कार्यालय की ओर से जारी संक्षिप्त बयान में कहा गया है, प्रधानमंत्री मुहम्मद नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री सचिवालय का नाम अब प्रधानमंत्री कार्यालय करने का फैसला किया. यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू है. पंजाब प्रांत के वरिष्ठ नौकरशाह नासिर मोहम्मद खोसा को प्रधानमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है.

इसके साथ ही फव्वाद हसन फव्वाद को प्रधानमंत्री शरीफ का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है. शरीफ को कल पाकिस्तानी संसद के निचले सदन नेशनल एसेंबली में औपचारिक रुप से प्रधानमंत्री चुन लिया गया. इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola