ड्रोन हमले में छह आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत उत्तर वजीरिस्तान कबायली क्षेत्र में एक अमेरिकी ड्रोन विमान के हमले में कम से कम छह संदिग्ध आतंकवादी मारे गए हैं. पाकिस्तान में हाल में हुए आम चुनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा सीआईए संचालित जासूसी विमानों के इस्तेमाल के लिए नई नीति की घोषणा के बाद इस तरह […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत उत्तर वजीरिस्तान कबायली क्षेत्र में एक अमेरिकी ड्रोन विमान के हमले में कम से कम छह संदिग्ध आतंकवादी मारे गए हैं.
पाकिस्तान में हाल में हुए आम चुनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा सीआईए संचालित जासूसी विमानों के इस्तेमाल के लिए नई नीति की घोषणा के बाद इस तरह का यह पहला हमला है.
ड्रोन विमान ने आज सुबह उत्तर वजीरिस्तान एजेंसी शहर में मिरनशाह के चश्मा पुल स्थित एक मकान को निशाना बनाया. टीवी चैनलों ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमले में इस मकान में मौजूद छह लोग मारे गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










