सीवान सदर अस्पताल में 14 मई को ये डॉक्टर रहेंगे तैनात, देखें ओपीड, मौसम, दर्शन और इमरजेंसी की पूरी सूची

सीवान सदर अस्पताल की तस्वीर
Siwan News: सीवान सदर अस्पताल में 14 मई को ये डॉक्टर रहेंगे तैनात, देखें ओपीड, मौसम, दर्शन और इमरजेंसी की पूरी सूची
Siwan News: (जितेंद्र उपाध्याय की रिपोर्ट) सीवान सदर अस्पताल में 14 मई को मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी और ओपीडी सेवाओं की ड्यूटी सूची जारी कर दी गई है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार आपात कक्ष में तीन पालियों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है, ताकि मरीजों को 24 घंटे इलाज मिल सके.
सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक डॉ. रजनीकांत तिवारी आपात कक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं दोपहर 2:00 बजे से रात 8:00 बजे तक डॉ. सत्यपाल यादव ड्यूटी पर रहेंगे. रात्रि 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 8:00 बजे तक डॉ. बिजेंद्र प्रसाद मरीजों का इलाज करेंगे.
जेनरल और महिला ओपीडी में ये डॉक्टर रहेंगे मौजूद
आपात कक्ष
डॉ. रजनीकांत तिवारी : सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
डॉ.सत्यपाल यादव : दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
डॉ.बिजेंद्र प्रसाद : रात्रि 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 8:00 बजे तक
ओपीडी
जेनरल ओपीडी
डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह : सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
महिला ओपीडी
डॉ.रुबीना खातून :सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
महिला लेबर रूम
डॉ.वंदना वर्षा:सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
डॉ.रीता सिन्हा+डॉ.पल्लवी कुमारी:दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
डॉ.अर्शी प्रवीन +डॉ.निशा कुमारी अंजली:रात्रि 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 8:00 बजे तक
शिशु रोग ओपीडी
डॉ. कालिका कुमार सिंह
ऑर्थो ओपीडी+सर्जरी ओपीडी
डॉ. आलोक कुमार सिन्हा
हंसनाथ धाम और महेंद्रनाथ धाम में दर्शन का समय जारी, जानें आरती और पट खुलने का टाइम
हंसनाथ धाम में सुबह 4 बजे खुलेगा मंदिर का पट
सोहगरा स्थित हंसनाथ धाम मंदिर प्रशासन ने दर्शन और आरती की समय-सारणी जारी की है. मंदिर का पट सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में खुलेगा. सुबह 5 बजे श्रृंगार और आरती होगी, जबकि शाम 8:30 बजे संध्या आरती का आयोजन किया जाएगा. मंदिर रात 9 बजे बंद कर दिया जाएगा.
महेंद्रनाथ धाम में सुबह से रात तक दर्शन की व्यवस्था
सिसवन स्थित महेंद्रनाथ धाम मंदिर में भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. सुबह 4 बजे मंदिर का पट खुलेगा और सुबह 8 बजे तक दर्शन होंगे. इसके बाद सुबह 9 बजे से 9:30 बजे तक श्रृंगार और आरती की जाएगी. सुबह 9:30 बजे से शाम 7 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. शाम 7 बजे से 7:30 बजे तक संध्या आरती होगी और रात 9 बजे मंदिर का पट बंद कर दिया जाएगा. मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय का पालन करने और मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.
14 मई को सीवान में भीषण गर्मी के आसार, 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
तेज धूप और गर्म हवाओं से बढ़ेगी परेशानी
सीवान में 14 मई को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार जिले में दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहेगा. अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
अगले 24 घंटे तक बारिश की संभावना कम
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटे तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम है. ऐसे में लोगों को उमस और तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह
चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है. साथ ही अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने को कहा गया है.
किसानों और पशुपालकों को भी सतर्क रहने की जरूरत
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार लगातार बढ़ती गर्मी का असर खेतों और पशुओं पर भी पड़ सकता है. किसानों को पशुओं के लिए पर्याप्त पानी और छांव की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल अगले कुछ दिनों तक उत्तर बिहार समेत सीवान में गर्मी का असर जारी रह सकता है.
ALSO READ: छपरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में तीन की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










