सीवान रेलवे स्टेशन पर काली पट्टी बांधकर ड्यूटी पर उतरे स्टेशन मास्टर, लंबित मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Author Arvind kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करते स्टेशन मास्टर संघ | Prabhat Khabar

Siwan News: सीवान में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 'डिमांड डे' मनाया. स्टेशन मास्टरों ने काली पट्टी बांधकर ट्रेनों का संचालन किया और सुविधाओं की कमी व स्टाफ की भारी कमी के विरोध में आवाज उठाई.

विज्ञापन

Siwan News: ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को सीवान रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टरों ने डिमांड डे मनाया. इस दौरान सभी स्टेशन मास्टरों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर ट्रेन परिचालन का कार्य किया और अपनी लंबित मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्टाफ की कमी से बढ़ा कार्यभार

स्टेशन मास्टरों ने कहा कि रेल मंडल में लंबे समय से कई पद रिक्त पड़े हैं. स्टाफ की भारी कमी के कारण उन्हें समय पर न तो विश्राम मिल पा रहा है और न ही अवकाश. कई स्टेशन मास्टरों को लगातार 12 घंटे की अनिवार्य ड्यूटी करनी पड़ रही है, जिससे कार्य का दबाव बढ़ रहा है.

हर स्टेशन पर दो स्टेशन मास्टर तैनात करने की मांग

संगठन ने मांग की कि जिन स्टेशनों पर डबल या ट्रिपल लाइन के साथ सेंट्रलाइज्ड पैनल संचालित हो रहा है, वहां सुरक्षा की दृष्टि से एक स्टेशन मास्टर के भरोसे ट्रेन परिचालन कराना उचित नहीं है. ऐसे स्टेशनों पर कम से कम दो स्टेशन मास्टरों की नियुक्ति की जानी चाहिए.

एसी, रेस्ट रूम और शौचालय की सुविधा की मांग

स्टेशन मास्टरों ने कहा कि 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तापमान में काम करने के बावजूद कई स्टेशन मास्टर कार्यालयों में न तो एसी की सुविधा है, न अटैच शौचालय और न ही रेस्ट रूम की व्यवस्था. उन्होंने रेल प्रशासन से सभी स्टेशन मास्टर कार्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की.

आगरा की घटना के विरोध में भी जताया आक्रोश

डिमांड डे के दौरान आगरा स्टेशन पर एक स्टेशन मास्टर के साथ आरपीएफ कर्मियों द्वारा कथित मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में भी स्टेशन मास्टरों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया. संगठन ने दोषी आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कार्रवाई होने तक उनका विरोध जारी रहेगा.

बड़ी संख्या में स्टेशन मास्टर रहे मौजूद

इस मौके पर मुकेश कुमार सिंह, विवेकानंद, विजय कुमार, अनीश कुमार, जितेंद्र कुमार, चंदन कुमार, संतोष कुमार पंडित, दुर्गेश कुमार, मनीष कुमार, उमेश कुमार, आलोक कुमार सिंह, शिव पूजन कुमार, संजीव कुमार, सानू कुमार, अमित कुमार समेत बड़ी संख्या में स्टेशन मास्टर मौजूद रहे. संगठन ने रेल प्रशासन से लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन