सीवान के करसौत पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने तीनों मतदान केंद्रों का लिया जायजा
मतदान केंद्र का निरीक्षण करते
सीवान के करसौत पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. निर्वाची पदाधिकारी ने अधिकारियों संग मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश दिए. अध्यक्ष पद के लिए कड़ी टक्कर की उम्मीद है.
Siwan PACS Election: करसौत पंचायत में चल रहे पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. दोपहर में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सिंपी कुमारी के नेतृत्व में अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने राजकीय मध्य विद्यालय करसौत में बनाए गए तीनों मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.
आपके शहर में
इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा शांतिपूर्ण मतदान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
निरीक्षण के दौरान उपनिर्वाची पदाधिकारी सह बीईओ सौरभ सुमन, अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण, थानाध्यक्ष विकाश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे.
अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का जायजा लेते हुए मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए गए. करसौत पैक्स अध्यक्ष पद के लिए इस बार मुकाबला आमने-सामने का है. अध्यक्ष पद पर अलका देवी और राजीव रंजन सिंह चुनावी मैदान में हैं.
दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. वहीं पैक्स की 14 कार्यकारिणी सदस्य सीटों के लिए भी चुनाव हो रहा है. करसौत पैक्स चुनाव में कुल 1414 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्यों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं.
मतदान को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें: सितंबर में 4 दिन बंद रहेंगे बिहार के स्कूल, देखें छुट्टियों का पूरा कैलेंडर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए