दो रिटायर्ड आर्मी जवानों के बंद घरों में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Author Umashankar ram|Edited by Deepak Mishra
Updated:
विज्ञापन

चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान | Prabhat Khabar Network

हसनपुरा के सिसवां कला गांव में दो रिटायर्ड आर्मी जवानों के बंद घरों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति चोरी, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हसनपुरा. एमएच नगर थाना क्षेत्र के सिसवां कला गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो सेवानिवृत्त आर्मी जवानों के बंद घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. चोरी की यह घटना विपिन बिहारी सिंह और अमरजीत सिंह के घर में हुई. दोनों परिवार दिल्ली में रहते हैं और कभी-कभार ही गांव आते-जाते हैं. जानकारी के अनुसार, चोर घर के पीछे लगे जंगले के सहारे छत पर चढ़े और आंगन में उतरकर सभी कमरों के ताले तोड़ दिए, इसके बाद घर में रखे जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर लिया. सुबह जब पड़ोसी व पट्टीदार मनोज सिंह ने दरवाजे का टूटे ताले और बिखरा सामान देखा तो उन्होंने अपने दोनों भाइयों को चोरी की घटना की सूचना दी. साथ ही डायल-112 पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. चोरों ने बारी-बारी सभी कमरों का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया. एक घर से बैटरी, इनवर्टर व गैस सिलिंडर भी ले जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उसे ले जाने में सफल नहीं हो सके.कितने की चोरी हुई है इसका वास्तविक आकलन गृहस्वामी के आने के बाद मालूम होगा. थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि डायल-112 के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी. फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन